लाइव न्यूज़ :

Netflix Series Kaala Paani: नेटफ्लिक्स सीरीज 'काला पानी' में नजर आएंगे आशुतोष गोवारिकर और मोना सिंह

By संदीप दाहिमा | Updated: July 14, 2023 15:19 IST

Open in App
1 / 6
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को अपनी नई सीरीज 'काला पानी' की घोषणा की जिससे फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज में जिंदा रहने के लिए कोई व्यक्ति किस हद तक जा सकता है।
2 / 6
इस बात पर जोर दिया गया है। सीरीज में आशुतोष के अलावा मोना सिंह, अमेय वाघ, सुकान्त गोयल, आरुषि शर्मा, राधिका मेहरोत्रा, विकास कुमार, चिन्मय मंडलेकर और पूर्णिमा इंद्रजीत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
3 / 6
'सर्कस', 'कभी हां कभी ना' और 'चमत्कार' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके फिल्मनिर्माता आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर इससे अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।
4 / 6
आखिरी बार वह 2016 में मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' में अभिनय करते नजर आए थे। आशुतोष ने गीत ‘पहला नशा’ से निर्देशन की शुरुआत की और फिर 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' हिट फिल्मों का निर्देशन किया।
5 / 6
फिल्म ‘जादूगर’ के बाद नेटफ्लिक्स और ‘पोशम पा पिक्चर्स’ दूसरी बार ‘काला पानी’ के लिए साथ आए हैं। ‘जादूगर’ के निर्देशक समीर सक्सेना इसके सह-निर्देशक हैं। सक्सेना ने बताया कि सीरीज के किरदार खुद को प्रकृति के प्रकोप से बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे।
6 / 6
यह मनुष्य और प्रकृति के बीच एक अदृश्य लड़ाई है..कहानी के आगे बढ़ने के साथ ही इसके किरदारों को एहसास होता है कि कैसे किस्मत के न केवल एक-दूसरे से बल्कि पर्यावरण से भी जुड़ी है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ‘सीरीज हेड’ तान्या बामी ने कहा, ‘‘ नेटफ्लिक्स हमेशा नए विचारों की तलाश में रहता है, जो व्यापक स्तर पर दर्शकों को आकर्षित करे।’’
टॅग्स :आशुतोष गोवरिकरमोना सिंहनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?