धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित येलो शरारा ड्रेस में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 6, 2021 02:47 PM2021-04-06T14:47:37+5:302021-04-06T14:51:13+5:30

Next

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। माधुरी दीक्षित का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित येलो कलर का शरारा पहना है. इस शरारा ड्रेस पर मिरर वर्क हुआ है। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित ने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। गले में उन्होंने जड़ाउ चोकर पहना है। साथ ही मैचिंग इयरिंग भी कैरी की हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी।

80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया।

उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान "पद्मश्री" से सम्मनित किया गया।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम पर 22.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।