माधुरी दीक्षित का ग्लैमरस अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, येलो गाउन में बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 4, 2021 03:26 PM2021-02-04T15:26:54+5:302021-02-04T15:33:24+5:30

Next

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित येलो गाउन में नजर आ रही हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित की एक्टिंग और उनकी अदाओं का आज भी हर कोई दीवाना है।

53 की उम्र में माधुरी आज भी अपने लुक से 20 की एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। माधुरी अपनी एक्टिंग और लुक्स से लोगों के दिलों में खूब राज किया है।

माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी।

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

इन सभी पुरस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान "पद्मश्री" से सम्मनित किया गया।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम पर 21.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।