शादी की चर्चाओं के के बीच रणबीर कपूर संग नजर आईं आलिया भट्ट, देखें क्यूट तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: April 14, 2019 10:45 AM2019-04-14T10:45:29+5:302019-04-14T10:45:29+5:30

Next

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, अब हाल ही में दोनों स्टार्स करण जौहर के घर के बाहर बांद्रा में एक साथ नजर आए।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे।

आलिया की इसी महीने 17 अप्रैल को फिल्म 'कलंक' भी रिलीज़ होने जा रही है।

बताया जा रहा है कि रणबीर, आलिया और अयान करण जौहर से 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर डिस्कशन करने गए थे।

आलिया के साथ फिल्म 'कलंक' में वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

रणबीर कपूर को हाल ही में उनकी फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला है।

आलिया और रणबीर की जोड़ी को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।