Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की वेडिंग संगीत की अंदर की तस्वीरें
By रुस्तम राणा | Published: September 24, 2023 03:03 PM2023-09-24T15:03:40+5:302023-09-24T15:03:40+5:30
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो जाएंगे।
जोधपुर के लीला पैलेस होटल में शादी का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें राजनेता से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे हिस्सा लेंगे।
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग संगीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये तस्वीरें मूल रूप से गायक नवराज हंस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट की थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा गायक के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरा शॉट युगल का एक स्पष्ट क्लिक है।
तस्वीरों में हमें परिणीति चोपड़ा की मेंहदी डिजाइन की भी झलक देखने को मिली। तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।