लाइव न्यूज़ :

फ्रेंडशिप डे 2018: देखें बॉलीवुड की वो 15 फिल्में जिन्होंने दोस्ती के मायने का समझाया

By ललित कुमार | Updated: August 3, 2018 10:31 IST

Open in App
1 / 15
दिल चाहता है (2001): तीन दोस्तों (आकाश, समीर और सिद्धार्थ) के ऊपर बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और आमिर खान लीड रोल में रहे थे।
2 / 15
रॉक ऑन (2008): इस फिल्म को देखने के बाद आपको इस बात का एहसास जरूर होगा, सची दोस्ती और सच्चे दोस्त हर समय, हर मुस्किल में डटकर साथ खड़े रहते हैं।
3 / 15
कुछ कुछ होता है (1998): शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की इस फिल्म एक डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है, 'प्यार दोस्ती है'।
4 / 15
दोस्ती (1964): मुस्किल समय में भी एक दुसरे के साथ खड़े रहना, ऐसी है रामू और मोहन की दोस्ती की कहानी, देखने के बाद एहसास होगा कि दोस्ती के सही मायने क्या होते हैं।
5 / 15
दोस्ताना (2008): अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म फिल्म दोस्ती का सही मतलब दिखाती है, एक लड़की को कोई परेशानी ना हो इसलिए इस फिल्म में दोनों स्टार अपने आप को 'गे' घोषित कर देते हैं।
6 / 15
आनंद (1971): अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना को लेकर फिल्माई गई यह फिल्म देखने के बाद आँखों से आंसू निकल ही जाएंगे, क्या करें दो दोस्तों की कहानी है ही ऐसी।
7 / 15
3 इडियट्स (2009): रेंचो, राजू और फरहान की कहानी को अपने बड़े पर्दे पर देखा ही होगा, अगर नहीं देखा तो इस फ्रेंडशिप डे पर इससे अच्छा तोफा आपके लिया क्या होगा। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, माधवन, शर्मन जोशी और बोमन ईरानी लीड रोल में थे।
8 / 15
मुन्ना भाई एम बी बी एस (2003): सर्किट और मुन्ना भाई की कहानी भारत में शायद ही ऐसा घर होगा जो इससे रूबरू ना हो, जी हाँ संजय दत्त और अरशद वारसी को लेकर बनाई गई यह फिल्म भी दोस्ती की अच्छी मिसाल है।
9 / 15
शोले (1975): 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' अब इस फ्रेंडशिप पर इससे अच्छा गाना और फिल्म आपके लिए हो ही नहीं सकती, जय और वीरू की दोस्ती को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
10 / 15
रंग दे बसंती (2006): राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म को देख आंखें नम हो जाना लाज़मी है, फिल्म में आमिर खान, सोहा अली खान,शर्मन जोशी, महादेवन, कुणाल कपूर लीड में रहे थे, एक दोस्त की विमान हादसे में मौत होने के बाद भी उसके दोस्त सच्चाई के साथ खड़े रहकर अपने दोस्त को इंसाफ दिलाते है।
11 / 15
काई पो चे (2013): 3 दोस्तों जो हमेशा साथ रहते हैं, फिल्म की कहानी भी इन्ही तीन दोस्तों गोविंद (राजकुमार यादव), इशांत (सुशांत सिंह राजपूत) और ओमी (अमित साध) के इर्द-गिर्द घूमती हैं।
12 / 15
जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011): जिंदगी मिलेगी न दोबारा तीन दोस्तों की कहानी कुछ अलग ढंग से कहती है। फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल ने मुख्य भूमिका है।
13 / 15
अंदाज अपना-अपना (1994) : अमर और प्रेम की दोस्ती के आज भी दर्शकों दीवाने हैं, कैसे दोनों दोस्त अपने प्यार को पाने के लिए दुसरे की मदद करते है।
14 / 15
हेरा फेरी (2000): अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह फिल्म चाहे अच्छा काम हो या बुरा दोस्ती का मतलब है हर काम में साथ डटकर खड़े रहना।
15 / 15
फुकरे (2013): पुलकित सम्राट, अली फज़ल, मनजोत सिंह, प्रिया आनन्द, ऋचा चड्ढा को लेकर फिल्माई गई यह फिल्म दोस्ती की बेअत्रिन मिसाल है, किस तरह चरों दोस्त एक साथ खड़े होकर भोली पंजाबन का मुकाबला करते हैं।
टॅग्स :फ्रेंडशिप डेसलमान खानशाहरुख़ खानआमिर खानअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?