Thalapathy Vijay: शादी के 23 साल बाद पत्नी संगीता को तलाक देंगे साउथ सुपरस्टार थलापति विजय? जानें क्या है सच

By मनाली रस्तोगी | Published: January 6, 2023 01:04 PM2023-01-06T13:04:56+5:302023-01-06T13:04:56+5:30

Next

जोसेफ विजय चंद्रशेखर को फैंस थलापति विजय के नाम से जानते हैं। थलापति विजय तमिल फिल्म उद्योग के सुपरस्टार हैं। फिलहाल वह तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं।

ऐसी अफवाहें हैं कि थलापति विजय शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी को तलाक दे रहे हैं। दोनों के दो बच्चे जेसन और दिव्या हैं।

अभी तक थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कहा जा रहा है कि दोनों अलग रह रहे हैं।

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि थलापति विजय और संगीता दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है।

थलापति विजय पहले हर फिल्म के प्रमोशन में संगीता का साथ दिया करते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों को साथ नहीं देखा गया है।

एटली की वाइफ प्रिया का कुछ दिनों पहले बेबी शॉवर हुआ था। इस इवेंट में विजय अकेले पहुंचे थे। थलापति इन दिनों फिल्म 'वरिसु' का प्रमोशन कर रहे हैं। संगीता इसके म्यूजिक लॉन्च इवेंट से भी नदारद थीं।

पिंकविला के मुताबिक दोनों के तलाक की खबरें अफवाह हैं। संगीता अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका गई हैं। इसलिए वह 'वारिसू' के प्रमोशनल इवेंट में नजर नहीं आईं।

विजय ने अपनी फीमेल फैन संगीता सोरनालिंगम से शादी की। वह श्रीलंका के एक व्यापारी की प्यारी बेटी हैं और विजय की बहुत बड़ी प्रशंसक थी। एक दिन वह अपने प्यारे सितारे यानी विजय से मिलने पहुंची और विजय को उनसे प्यार हो गया।

विजय अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई गए थे। विजय उस समय बड़े स्टार नहीं थे। लेकिन फिर भी शूटिंग स्थल पर प्रशंसकों का तांता लगा रहा। कई लोग विजय से मिलने को बेताब थे। इस भीड़ में संगीता थीं।

वह उनसे मिलने के लिए विशेष रूप से लंदन से भारत आई थीं। वह विजय से मिलीं और उन्हें उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी। विजय यह सुनकर बहुत प्रभावित हुए कि यह लड़की इतनी दूर से उससे मिलने आई थी।

उन्होंने सीधे संगीता को शाम को घर आने का न्योता दिया। यहीं से दोनों अच्छे दोस्त बन गए और बाद में विजय को अपनी फीमेल फैन से प्यार हो गया, उन्हें इस बारे में पता भी नहीं चला। 25 अगस्त 1999 को विजय संगीता के साथ शादी के बंधन में बंध गए।