DeepVeer Wedding: दीपिका-रणवीर की इन मेहंदी की तस्वीरें को देख आंखें जाएंगी थम

By ललित कुमार | Published: November 14, 2018 12:56 PM2018-11-14T12:56:30+5:302018-11-14T12:56:40+5:30

Next

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस समय अपनी शादी को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच दोनों स्टार्स की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

जी हां दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगा ली है, कल यानि 13 नवम्बर को संगीत सेरेमनी का भी आयोजन किया गया।

खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका ने सिंधि और कोंकणी रिति रिवाज के अनुसार एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है।

दीपिका-रणवीर आज यानि 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

इस शादी में दोनों परिवार के रिश्तेदार और करीबी शामिल हुए हैं, खबरों की मानें तो इस शादी में कोई भी बॉलीवुड स्टार की मौजूदगी नजर नहीं आई है।

शादी होने के बाद यह दीपिका-रणवीर मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन देंगे।