Anek Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्‍म 'अनेक' का ट्रेलर हुआ र‍िलीज, क्षेत्र और भाषा के आधार पर 'बंटे' भारत पर पूछती है सवाल

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 5, 2022 03:24 PM2022-05-05T15:24:22+5:302022-05-05T15:26:10+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना स्‍टारर फिल्‍म 'अनेक' का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है।

इस फिल्म में आयुष्मान नोर्थ ईस्‍ट में अंडर कवर पुलिसवाले की भूमिका में नजर आने वाले है।

फिल्म 'अनेक' में क्षेत्र और भाषा के आधार बंटे भारत पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे है।

ट्रेलर में आयुष्मान की दमदार एक्टिंग और शानदारी डायलॉग दर्शकों को पसंद आने वाली है।

ट्रेलर में आयुष्मान एक डायलॉग बोलते हुए नजर आते है की 'नार्थ इंडियन नही, साउथ इंडियन नही, ईस्ट इंडियन नही, वेस्ट इंडियन नही, सिर्फ इंडियन कैसे होता है आदमी'

अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित 'अनेक' 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आयुष्मान खुराना इस से पहले अनुभव सिन्हा की 2019 में आई फिल्म 'आर्टिकल 15' नजर आ चुके है।