अलाना पाण्डेय ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड के संग नई तस्वीरें, पिछले हफ्ते लिपलॉक इमेज हो गई थी वायरल

By शैलेश कुमार भक्त | Published: December 1, 2020 01:44 PM2020-12-01T13:44:52+5:302020-12-01T13:51:14+5:30

Next

ट्रैवल ब्लागर और फैशन डिजाइनर अलाना पाण्डेय ने पिछले हफ्ते अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाथरूम में लिपलॉक की तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थीं।

अलाना पाण्डेय फिल्म स्टार अनन्या पाण्डेय की चचेरी बहन हैं और चंकी पाण्डेय की भतीजी हैं।

अलाना के ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकरे अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं और फिलहाल अलाना भी उन्हीं के साथ हैं।

अलाना इंस्टाग्राम पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

अलाना पाण्डेय चिक्की पाण्डेय और स्कॉटिश फिटनेस ट्रेनर डिएना पाण्डेय की बेटी हैं।

25 वर्षीय अलाना पाण्डेय का जन्म 16 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ था। अलाना ने लंदन से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।

अलाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अलाना के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।