लाइव न्यूज़ :

रणबीर अपनी फिल्म में अगर मुझे बतौर निर्माता नहीं लेंगे तो बुरा लगेगा : आलिया भट्ट

By संदीप दाहिमा | Updated: July 25, 2022 16:07 IST

Open in App
1 / 5
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को कहा कि वह अपने अभिनेता-पति रणबीर कपूर के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म का निर्माण करना चाहती हैं और यदि वे उन्हें इसका हिस्सा बनने के लिए नहीं कहेंगे तो उन्हें “बुरा” लगेगा। हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म “शमशेरा” के प्रचार के दौरान रणवीर कपूर ने कथित तौर पर फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाने की इच्छा जताई थी।
2 / 5
रणबीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ “ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा” में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा था ‘‘ कोविड लॉकडाउन के दौरान मैंने एक कहानी लिखी थी और दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए लेखकों की तलाश कर रहा हूं। ’’ आलिया भट्ट के प्रोडक्शन बैनर के तले नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म “डार्लिंग्स” के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया से कपूर के पहले निर्देशन के निर्माण की संभावना के बारे में पूछा गया था।
3 / 5
आलिया ने कहा, “हमने सचमुच इस पर चर्चा की थी। मैंने रणबीर से कहा था कि अगर तुम मुझे फिल्म का निर्माण नहीं करने दोगे तो मुझे बुरा लगेगा!” भट्ट ने कहा, “मैंने उनसे कहा था कि अगर तुम मुझे बतौर अभिनेत्री नहीं लेना चाहते तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा 'नहीं, नहीं, मुझे तुम्हारी ज़रूरत है।
4 / 5
उन्होंने मज़ाक में मुझसे कहा तुम अत्याचारी हो'। मैं एक रचनात्मक निर्माता हूं इसलिए मैं लेखन में अपने रचनात्मक सुझाव दूंगी और फिल्म का निर्माण करूंगी।” “डार्लिंग्स” के जरिए लेखक जसमीत के. रीन निर्देशन की दुनिया में पहला कदम रखेंगी।
5 / 5
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर पांच अगस्त को रिलीज़ होगी। भट्ट ने अभिनेता शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सहयोग से अपने बैनर इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के माध्यम से फिल्म का निर्माण किया है।
टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल