लाइव न्यूज़ :

Pics: अजय देवगन से अक्षय कुमार तक ये हैं बॉलीवुड की फेमस फैमिली के जमाई राजा

By ललित कुमार | Updated: April 3, 2019 07:28 IST

Open in App
1 / 8
अक्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री अफेयर, शादी, परिवार और रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की फेमस फैमिली में शादी की है, इस लिस्ट सबसे पहले अजय देवगन हैं। जी हां भले ही आपको सुनने में थोडा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह बिलकुल सच है। साल 1999 में अजय देवगन ने तनुजा और डायरेक्टर सोमू मुकर्जी की बेटी काजोल से शादी की थी। अजय से शादी करने से पहले काजोल उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करती थी, लेकिन आज के समय में यह बॉलीवुड की खूबसूरत और फेमस जोड़ी में से है।
2 / 8
अक्षय कुमार बॉलीवुड में फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन बाद में उनका दिल राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना पर आया और साल 2001 में दोनों से शादी की।
3 / 8
मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने भी सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से साल 1984 में शादी की थी।
4 / 8
फिल्म रंग दे बसंती, 3 इडियट्स और गोलमाल जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके शर्मन जोशी ने भी बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से साल 2000 में शादी की थी।
5 / 8
कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्डआर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपने से 5 साल उम्र में बड़ी एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से शादी कर ली। दोनों की शादी साल 2014 में हुई और इनकी एक प्यारी से बेटी है जिसका नाम इनाया है।
6 / 8
कुणाल कपूर एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे हस्बैंड भी हैं, कुणाल ने महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। कुणाल ने नैना बच्चन से साल 2015 में शादी की थी।
7 / 8
बॉलीवुड में फिल्म 'रांझणा' से फेमस हुए धनुष ने भी साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की है।
8 / 8
फरदीन खान इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन उन्होंने भी 70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा से साल 2005 में शादी की थी।
टॅग्स :अजय देवगनअक्षय कुमारफरदीन खानशरमन जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?