लाइव न्यूज़ :

SBI एटीएम कार्ड धारक हो जाए सावधान, एक जनवरी से बदल रहा है नियम, जानिए क्या होगा चेंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 20:22 IST

SBI ने एटीएम के जरिये होने वाली धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन पर अंकुश लगाने को लेकर यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ग्राहकों के लिये यह सुविधा दूसरे बैंकों के एटीएम से निकासी करने पर उपलब्ध नहीं होगी। एसबीआई के देश भर में 58,500 से ज्यादा एटीएम हैं.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एटीएम निकासी के लिये सुरक्षा बढ़ाई, रात में ओटीपी का प्रयोग लागू होगा। एटीएम धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिये कदम उठाया है। इसके तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने एटीएम से रात आठ बजें के बाद 10,000 रुपये से अधिक की राशि निकालने को लेकर ओटीपी (वन टाइम पासवार्ड) आधारित निकासी सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

एसबीआई के शु्क्रवार को जारी बयान के अनुसार रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक के लिये यह सेवा एक जनवरी 2020 से लागू होगी। बयान में कहा गया है कि पिन के साथ डेबिट कार्ड के साथ एसबीआई एटीएम का उपयोग करने वाले ग्राहकों को पैसा निकालने के लिये अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को भी डालना होगा। यह नियम 10,000 रुपये से अधिक की निकासी पर लागू होगा।

एसबीआई के अनुसार बैंक ने एटीएम के जरिये होने वाली धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन पर अंकुश लगाने को लेकर सुरक्षा का यह अतिरिक्त कदम उठाया है। सत्यापन के इस अतिरिक्त कदम से एसबीआई के डेबिट कार्डधारकों का क्लोन बनाये जाने और उपकरणों के माध्यम से कार्ड की जानकारी चुराकर अनाधिकृत लेन-देन के जोखिम से बचाव होगा।

बयान के अनुसार ओटीपी प्रणाली सृजित एक संख्या होगी जो निकासी के दौरान डेबिटकार्ड उपयोगकर्ता का सत्यापन करेगा। हालांकि एसबीआई ग्राहकों के लिये यह सुविधा दूसरे बैंकों के एटीएम से निकासी करने पर उपलब्ध नहीं होगी।

इसका कारण यह है कि यह सुविधा ‘नेशनल फाइनेंशियल स्विच’ पर विकसित नहीं हुई है। देश के सबसे बड़े बैंक की शाखाओं की संख्या करीब 22,000 है जबकि 58,500 से अधिक का एटीएम/ स्वचालित जमा सह-निकासी मशीनों (एडीडब्ल्यूएम) का नेटवर्क है।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकएटीएमएटीएम कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबारमार्च 2024 में 253417 और मार्च 2025 में 251057 एटीएम, UPI के कारण संख्या में कमी, आरबीआई ने कहा-बैंक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1.64 लाख

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड