लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा: बैंक ने छठी बार घटाईं ब्याज दरें, अब सस्ते मिलेंगे होम, कार सहित सभी लोन

By स्वाति सिंह | Updated: October 9, 2019 13:54 IST

State Bank of India: भारतीय स्टेट बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई है। ये नई दरें 10 अक्टूबर से लागू होंगी। बता दें कि बैंक ने फाइनेंसियल इयर 2019-20 में यह  बार एमसीएलआर में कटौती की है. यह फैलसा बैंक के ग्राहकों के लिए दिवाली पर तोहफा माना जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई के इस फैसले के बाद होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि लोन लेना और सस्ता हो जाएगा। 

दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बुधवार अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने सभी आधारों के लिए 10 बेसिस पॉइंट्स पर अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंडिंग लेंडिंग रेट (MCLR) को घटाकर 8.05 फीसदी करने की घोषणा की है। एसबीआई के इस फैसले के बाद होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि लोन लेना और सस्ता हो जाएगा। 

यानि अब बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी हो गई है। ये नई दरें 10 अक्टूबर से लागू होंगी। बता दें कि बैंक ने फाइनेंसियल इयर 2019-20 में यह  बार एमसीएलआर में कटौती की है. यह फैलसा बैंक के ग्राहकों के लिए दिवाली पर तोहफा माना जा रहा है। 

इसे लेकर एसबीआई ने कहा है 'त्योहारों के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी समय के लिए एमसीएलआर दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी हैं। अब एक साल के लिए नई एमसीएलआर दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी पर आ गईं हैं। 10 अक्तूबर से नई दरें लागू होंगी।'

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सितंबर महीने में विभिन्न अवधि के कर्ज की ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की और कटौती की घोषणा की थी। बैंक ने इसके साथ ही अपनी खुदरा और थोक सावधि जमा दरों में भी 0.10 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत तक की कटौती का भी ऐलान किया था। मई और जुलाई में भी बैंक ने इतनी ही कटौती की जबकि अगस्त में बैंक ने 0.15 प्रतिशत की ऊंची कटौती की। अब ताजा छठी बार की कटौती के बाद यह 8.05 प्रतिशत रह गई।

बहरहाल, यह गौर करने की बात है कि रिजर्व बैंक की रेपो दर 5.40 प्रतिशत के मुकाबले बैंकों की सीमांत लागत आधारित ऋण दर अभी भी काफी ऊंची बनी हुई है। रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2019 के बाद से रेपो दर में 1.10 प्रतिशत की कटौती की है। 

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित