लाइव न्यूज़ :

PAN कार्ड फॉर्म में होगा बदलाव, महिला-पुरुष के अलावा मिलेगी थर्ड जेंडर को जगह

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2018 13:09 IST

सरकार ने इनकम टैक्स नियमों में बदलाव किए हैं। अब पैन फॉर्म में अलग जेंडर केटेगरी भी मिलेगी।  इसके साथ ही अब पैन कार्ड बनवाने वाले ट्रांसजेंडर्स को अगल जेंडर कैटेगरी का अप्‍लीकेंट माना जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: अभी तक पैन कार्ड के ऐप्लीकेशन फॉर्म में थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर्स के लिए कोई भी विकल्प नहीं था। लेकिन सरकार ने इनकम टैक्स नियमों में बदलाव किए हैं। अब पैन फॉर्म में अलग जेंडर केटेगरी भी मिलेगी। इसके साथ ही अब पैन कार्ड बनवाने वाले ट्रांसजेंडर्स को अगल जेंडर कैटेगरी का अप्‍लीकेंट माना जाएगा। इस बात की जानकरी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍ट टैक्‍सेस (सीबीडीटी) ने सोमवार को दी।  ये भी पढ़ें:  हाई कोर्ट ने आयकर विभाग को लगाई लताड़, फिलहाल ITR भरने के लिए जरूरी नहीं PAN से आधार जोड़ना

नए नियम के मुताबिक पैन कार्ड के लिए अप्‍लीकेशन फॉर्म में अब एक टिक बॉक्‍स मिलेगा। बता दें कि यह कानून धारा 139ए और 295 के अंतर्गत जारी की गई है।  मनी भास्कर के मुताबिक सीबीडीटी के एक सीनियर अफसर ने बताया कि इनकम टैक्स बोर्ड को इस मामले में कुछ सुझाव मिले थे।  इसके बाद ही टैक्स के नियमों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले थर्ड जेंडर अपना पैन कार्ड बनवाने से पहले काफी परेशानी होती थी।  इसी वजह से ट्रांसजेंडर अपने आधार से अपना पैन लिंक भी नहीं करा पाते थे। उन्होंने बताया कि नया संसोधन के साथ फॉर्म 49 ए (पैन अप्‍लीकेशन फॉर्म) में दिखाई देगा। ये भी पढ़ें: पैन को 30 जून तक कर सकेंगे आधार से लिंक, चौथी बार बढ़ाई गई समयसीमा

बता दें कि पांच मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश के करीब 33 करोड़ पैन कार्ड धारकों में से 16. 65 करोड़ को आधार से लिंक किया जा चुका है। आधार को पैन से लिंक करने की डेडलाइन 31 जुलाई, 2017, 31 अगस्त, 2017 और 31 दिसंबर 2017 के बाद अब चौथी बार बढ़ाई गई है। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?