लाइव न्यूज़ :

LIC की इस स्‍कीम में करें इन्वेस्ट मिलेगा 20 फीसदी तक का रिटर्न

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 25, 2018 16:55 IST

एलआईसी म्युचुअल फंडकी टैक्स सेविंग योजना काफी अच्छी साबित हो सकती है। इस योजना ने एक साल में 19.6 फीसदी और 5 साल में लगभग 18 फीसदी रिटर्न दिया है। 

Open in App

एलआईसी म्युचुअल फंड की कई योजनाओं ने बहुत ही अच्छा रिटर्न दे। जो लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश की योजना बनाते हैं उनके लिए एलआईसी म्युचुअल फंडकी टैक्स सेविंग योजना काफी अच्छी साबित हो सकती है। इस योजना ने एक साल में 19.6 फीसदी और 5 साल में लगभग 18 फीसदी रिटर्न दिया है। 

डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के रिटर्न 

एलआईसी म्युचुअल फंड में लोग दो तरह से निवेश डायरेक्ट प्लान या रेगुलर प्लान में निवेश कर सकते हैं। जो लोग डायरेक्ट प्लान में निवेश करते हैं उनको एजेंट का कमीशन नहीं देना पड़ता है जिससे उनका रिटर्न बढ़ जाता है। दोनों योजनाओं के रिटर्न को देखा जाए तो डायरेक्ट प्लान में निवेश करने वालों को करीब एक फीसदी तक ज्यादा रिटर्न मिला है। च्‍वॉइस ब्रोकिंग के प्रेसिडेंट अजय केजरीवाल के अनुसार जिन निवेशकों को म्‍युचुअल फंड की अच्छी समझ हो उनके लिए डायरेक्ट प्लान अच्छे हैं। जब निवेशकों को म्‍युचुअल फंड की अच्छे से जानकारी न हो तो उन्हें  वित्‍तीय जानकार की देखरेख में ही निवेश करना चाहिए। 

जानें क्या है स्कीम?इस स्कीम की शुरुआत 1 जनवरी 1997 में हुई थी। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है जिसमें निवेशक न्यूनतम 500 रुपये का कभी भी निवेश कर सकता है। इसमें ग्रोथ और डिविडेंड प्लान को लिया जा सकता है। 31 मार्च 2018 को इस योजना का  एसेट साइज 147.63 करोड़ रुपये था। 

स्कीम के टॉप 5 निवेश 

इस स्कीम के दो बैंकिंग सेक्टर में निवेश हैं। स्कीम का एचडीएफसी बैंक में एएमयू का 5.09 फीसदी हिस्सा, आईसीआईसीआई  बैंक में 4.75 फीसदी, मारुती सुजुकी में 4.03 फीसदी, टीसीएस में 3.87 फीसदी और अशोक लेलैंड में 3.43 फीसदी इन्वेस्टमेंट है। अगर हम एलआईसी टैक्‍स प्‍लान में इन्वेस्ट करते हैं तो इसका काफी फायदा मिलता है. यह आपको टैक्‍स बचत का भी मौका देता है। 

टॅग्स :सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड