लाइव न्यूज़ :

बीमा पॉलिसी धारक सारे काम छोड़ सबसे पहले करें ये जरूरी काम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 7, 2018 17:10 IST

पॉलिसी धारकों को एक निश्चित फॉर्म पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 को पॉलिसी में लिंक करने के लिए सहमति देनी होगी।

Open in App

अगर आपने हाल ही में कोई बीमा कराया है तो लाखों के नुकसान से बचने के लिए बीमा से जुड़े कुछ जरूरी काम निपटा लें। नए साल से सभी पॉलिसी में अहम बदलाव किए गए हैं। इनमें एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) की सभी पॉलिसी में आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 अपडेट को करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस मामले में एलआईसी ने सभी पॉलिसी धारकों को सूचना भेज दी है। नए नियम एक जनवरी 2018 से लागू माने जाएंगे। नए नियम के मुताबिक यदि आप पॉलिसी आधार से लिंक नहीं करेंगे तो पैसा रोक दिया जाएगा। एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना ने बताया कि पॉलिसी धारकों को एक निश्चित फॉर्म पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म-60 को पॉलिसी में लिंक करने के लिए सहमति देनी होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गिरती बैंक ब्याज दरों को देखते हुए एलआईसी की पेंशन योजना जीवन अक्षय-6 में सालाना पेंशन ब्याज दर 6.87 प्रतिशत से 22.38 फीसदी अलग-अलग विकल्पों के साथ आजीवन देय है। एक साल बाद अस्वस्थता के आधार पर पैसा वापस भी लिया जा सकता है। यह योजना 30 से 100 साल की उम्र तक उपलब्ध है। इसमें न्यूनतम एक लाख रुपये (अधिकतम की कोई सीमा नहीं) तक का निवेश किया जा सकता है।

टॅग्स :बीमाजीवन बीमाएलआईसीआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड