लाइव न्यूज़ :

डिजिटल पेमेंट होगा और भी मजबूत, NPCI ब्लॉकचेन के जरिए निकालेगा हल

By भाषा | Updated: April 14, 2019 14:47 IST

निगम ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘एनपीसीआई एक लचीला, रियल टाइम तथा वृहद स्तर का ब्लॉकचेन समाधान विकसित करना चाहता है।

Open in App

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) डिजिटल भुगतान को मजबूत करने के लिये वृहद स्तर पर ब्लॉकचेन समाधान के इस्तेमाल पर गौर कर रही है। डिजिटल भुगतान में हालिया समय में कई गुणा वृद्धि देखी गयी है। एनपीसीआई देश में सभी खुदरा भुगतान समाधान का शीर्ष संगठन है।

इसे रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संगठन के समर्थन एवं सहयोग से बनाया गया है। देश के 10 बैंक इसके प्रवर्तक हैं तथा इसमें 56 बैंक हिस्सेदार हैं। निगम ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘एनपीसीआई एक लचीला, रियल टाइम तथा वृहद स्तर का ब्लॉकचेन समाधान विकसित करना चाहता है।

इस समाधान को ओपन सोर्स प्रौद्योगिकी/रूपरेखा/समाधान का इस्तेमाल कर विकसित करना प्रस्तावित है।’’ निगम ने इस संबंध में निविदा (एक्सप्रेस ऑफ इंटेरेस्ट) जारी की है। पीडब्ल्यूसी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 तक ब्लॉकचेन में दुनिया में अग्रणी हो जाएगा। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड