लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में राहत: हेल्थ-मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कराने की डेट आगे बढ़ी, जानें नई तारीख

By निखिल वर्मा | Updated: April 16, 2020 11:35 IST

भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए लॉकडाउन की अवधिक को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई 2020 कर दिया गया है. इस बीच सरकार द्वारा लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही वित्त मंत्रालय ने आधार-पैन लिंक और आयकर भऱने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया था.कोरोना वायरस का असर दुनिया भर के अर्थव्यवस्थाओं पर भी पड़ा है, भारत भी इससे अछूता नहीं है

लॉकडाउन की अवधि में केंद्र सरकार द्वारा हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों को राहत दी गई है। जिन पॉलिसीधारकों ने हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू नहीं कराया था वो अब 15 मई 2020 तक भुगतान कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में पॉलिसी के नवीकरण के लिए 15 मई या इससे पहले पेमेंट करने की अनुमति दी है। इससे पहले सरकार आधार और पैन कार्ड लिंक की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2020 कर चुकी है। आयकर रिटर्न भरने की भी तारीख 30 जून 2020 है।

भारत में केसों की संख्या 12 हजार पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 414 हो गई जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 12380 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 10477 लोग संक्रमित हैं, 1488 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 941 नए मामले सामने आए हैं जबकि 37 और लोगों का निधन हुआ है।

अर्थव्यवस्था को संभालना बड़ी चुनौती

लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही भारत में आर्थिक गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई है। देश की अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने के लिए लॉकडाउन में ढील के तहत कृषि, निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, एसईजेड और ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक इकाइयों समेत कुछ अन्य क्षेत्रों को 20 अप्रैल से काम शुरू करने की अनुमति होगी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपर्सनल फाइनेंसबीमाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया