लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व मुक्केबाजी : पूनम सेमीफाइनल में, पांच भारतीय क्वार्टरफाइनल में

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारतीय मुक्केबाज पूनम (57 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप के सेमीनफाइनल में जगह पक्की की जबकि देश के पांच मुक्केबाजों ने अपने अंतिम-16 मुकाबले आसानी से जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

अपने करियर में अब तक एक भी हार का सामना नहीं करने वाली पूनम ने रविवार को क्वार्टर फाइनल में सर्वसम्मति वाले फैसले से कजाकिस्तान की नाजर्के सेरिक को शिकस्त दी

सेमीफाइनल में उनका सामना उजबेकिस्तान की सिटोरा तुर्डिबेकोवा से होगा।

पूनम ने टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताते हुए इस सफलता का श्रेय अपने कोचों को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोचों ने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेरी रणनीति आक्रमण करने के बाद बचाव करने की थी। मैं स्वर्ण जीतूंगी। ’’

महिलाओं में गीतिका (48 किग्रा) ने भी अंतिम आठ में जगह पक्की की।

पुरूषों के दल में एशियाई रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), बिश्वामित्र चोंगथाम (49 किग्रा), सचिन (56 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) देश के लिये पदक पक्का करने से केवल एक एक जीत दूर हैं।

निशा गुर्जर (64 किग्रा) का अभियान हालांकि लातविया की बिट्राइस रोजेंटेल से 1-4 से हारकर समाप्त हो गया।

इससे पहले गीतिका ने कजाखस्तान की अरेलिम मरात पर 5-0 से जीत हासिल की।

चोंगथाम ने मेहदी कोहस्रोशाही को इसी अंतर से मात दी जिसके बाद सचिन ने डेविड जिमेनेज वाल्डेज को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया।

नरवाल ने पोलैंड के ओलिवियर जामोस्की पर 4-1 से जीत दर्ज की जबकि विशाल ने प्री क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना लोंकारिच को हराया।

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय टीम (10 पुरूष और 10 महिला मुक्केबाज) भेजी है जिसमें 52 देशों के 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!