लाइव न्यूज़ :

यूथ ओलंपिक: कुश्ती में सिमरन ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में अमेरिकी पहलवान ने हराया

By भाषा | Updated: October 14, 2018 13:36 IST

कुश्ती में एक अन्य भारतीय मानसी क्लासिफिकेशन मुकाबले में मिस्र की इम्बाबी अहमद से आसानी से हार गयी।

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 14 अक्टूबर: भारतीय पहलवान सिमरन ने यूथ ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में महिलाओं के फ्रीस्टाइल 43 किग्रा में शनिवार को रजत पदक हासिल किया। सिमरन फाइनल में अमेरिका की एमिली शिलसन से 6-11 से हार गयी। 

विश्व कैडेट चैंपियनशिप 2017 में 40 किग्रा में कांस्य पदक हासिल करने वाली सिमरन पहले पीरियड में ही 2-9 से पिछड़ गयी थी जिससे अमेरिकी खिलाड़ी की जीत सुनिश्चित हो गयी। 

भारतीय पहलवान ने हालांकि दूसरे पीरियड में अच्छा खेल दिखाया और इस दौरान चार अंक बनाये लेकिन पहले पीरियड की नाकामी उन पर भारी पड़ी। अमेरिकी पहलवान दूसरे पीरियड में केवल दो अंक बना पायी।  भारत का यह युवा ओलंपिक में पांचवां रजत पदक है। उसने तीन स्वर्ण पदक भी जीते हैं। 

कुश्ती में एक अन्य भारतीय मानसी क्लासिफिकेशन मुकाबले में मिस्र की इम्बाबी अहमद से आसानी से हार गयी और आखिर में आठवें स्थान पर रही।

टॅग्स :यूथ ओलंपिकरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!