लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: ऋतु मलिक कांस्य की दौड़ में, साक्षी मलिक-ऋतु फोगाट हारीं

By भाषा | Updated: October 24, 2018 21:02 IST

युवा ऋतु मलिक ने यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बनाकर भारत की पदक की उम्मीदें बरकरार रखी।

Open in App

बुडापेस्ट (हंगरी), 24 अक्टूबर। युवा ऋतु मलिक ने बुधवार को यहां विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बनाकर भारत की पदक की उम्मीदें बरकरार रखी लेकिन साक्षी मलिक और ऋतु फोगाट को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 

ऋतु मलिक ने रेपाशेज दौर में दो बार पीछे रहने के बावजूद बुल्गारिया की सोफिया रिस्तोवा को 9-8 से हराया। वह पहले पीरियड के बाद 0-3 से पीछे चल रही थी लेकिन दूसरे पीरियड में चार अंक बनाने से वह आगे हो गयी। 

बुल्गारियाई पहलवान ने हालांकि जल्द ही बढ़त हासिल कर ली लेकिन ऋतु मलिक चार अंक बनाकर 9-6 से आगे हो गयी। उन्हें कांस्य पदक के मुकाबले में इस साल की विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता जापान की आयना गेम्पेई से भिड़ना है।

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी को हालांकि 62 किग्रा में जापान की युकाको कवाई के हाथों 2-16 से करारी हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में ऋतु फोगाट को क्वार्टर फाइनल में यु सुसाकी से हार गयी। पिंकी (53 किग्रा) भी पोलैंड की कटरिना क्रावस्की से 2-7 से पराजित हो गयी। पूजा ढांडा को भी चीन की निंगनिंग रोंग के हाथों 57 किग्रा में 3-4 से हार झेलनी पड़ी।

टॅग्स :रेसलिंगसाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!