लाइव न्यूज़ :

विनेश फोगाट की शादी की तारीख हो गई तय, पहलवान सोमवीर राठी के साथ लेंगी सात फेरे

By सुमित राय | Updated: December 3, 2018 13:33 IST

जकार्ता में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटने के बाद विनेश ने सोमवीर के साथ सगाई कर ली थी।

Open in App

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता विनेश फोगाट की शादी के तारीखों की घोषणा हो गई है और वो 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ सात फेरे लेंगी। बता दें कि जकार्ता में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटने के बाद विनेश ने सोमवीर के साथ सगाई कर ली थी।

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार 13 दिसंबर को शादी के अलावा रिसेप्शन भी होगा। इसके अलावा एक रिसेप्शन 14 दिसंबर को भी आयोजित किया जाएगा। वहीं 12 दिसंबर को लेडिज संगीत का आयोजन किया जाएगा और उसी दिन गांव वालों और रिश्तेदारों के लिए लंच भी रखा गया है। शादी हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बलाली गांव में होगी।

विनेश की शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं और उन्होंने रविवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को शादी का न्यौता दिया। रिपोर्ट के अनुसार 13 दिसंबर को सोमवीर राठी जींद जिले के अपने गांव से बारात लेकर 3 बजे बलाली पहुंचेंगे और दोनों सात फेरे लेंगे। इसके बाद शाम 8 बजे विनेश फोगाट ससुराल के लिए विदा हो जाएगी।

रिपोर्ट में विनेश के भाई राहुल फोगाट के हवाले के बताया गया है कि इंगेजमेंट के बाद दोनों ने जल्द से जल्द शादी करने का फैसला किया। टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए लगभग एक साल का समय है और विनेश वहां गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगी।

सोमवीर हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के रहने वाले हैं और विनेश की तरह ही पेशे से पहलवान हैं। वह इस समय रेलवे में टीटीई की नौकरी कर रहे हैं और राजस्थान में पोस्टेड हैं। उन्होंने पहलवानी में नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत रखा है। विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं।

टॅग्स :विनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक लगाया प्रतिबंध, डोपिंग-रोधी और अनुशासन उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!