लाइव न्यूज़ :

स्टार रेसलर गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 3, 2019 09:18 IST

Geeta Phogat: कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 की गोल्ड मेडल विजेता स्टार रेसलर ने गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है

Open in App

स्टार रेसलर गीता फोगाट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फैंस को अपने पहले बच्चे की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी।

गीता फोगाट ने नंवबर 2016 में साथी भारतीय रेसलर पवन कुमार से शादी की थी और अब ये दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

गीता फोगाट ने तस्वीर शेयर करते हुए दी प्रेग्नेंसी की खबर

गीता फोगाट ने ट्विटर पर बेबी बंप के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और एक भावुक संदेश साझा किया है। 

उन्होंने लिखा है, 'एक मां की खुशी तब शुरू होती है जब आपके अंदर नई जिंदगी की हलचल होती है, जब पहली बार एक छोटे से दिल की धड़कन सुनाई देती है, और एक चंचल किक याद दिलाती है कि नन्हा सा जीवन कभी अकेला नहीं है। आप जीवन को कभी नहीं समझ सकते हैं जब तक कि ये आपके अंदर पनपता नहीं है।' 

अपने इस ट्वीट के साथ गीता ने #pregnancy #babybump #motherhoodrising जैसे हैशटैग्स भी लगाए हैं।

15 दिसंबर 1988 को भिवानी में जन्मी गीता फोगाट पहलवानी के लिए चर्चित फोगाट परिवार से आती हैं। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं, उन्होंने ये कमाल दिल्ली के 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतते हुए किया था। साथ ही वह ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाली भी पहली भारतीय महिला हैं।  

रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के बाद गीता ने रेसलिंग में वापसी करते हुए अक्टूबर 2017 में ऑल इइंडिया पुलिस चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था लेकिन वह 57 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल्स में पूजा ढांढा से हारकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए क्वॉलिफाई करने में असफल रही थीं।

टॅग्स :गीता फोगाटरेसलिंगप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!