लाइव न्यूज़ :

शतरंज के विश्व चैम्पियन का फैसला अब रैपिड-प्ले टाईब्रेकर से, 50 घंटे के खेल के बावजूद नहीं मिला है नतीजा

By भाषा | Updated: November 28, 2018 16:37 IST

26 साल के करूआना की नजरें बॉबी फिशर के बाद पहला अमेरिकी विश्व चैंपियन बनने पर टिकी हैं।

Open in App

लंदन: लगभग तीन हफ्ते में 50 घंटे से अधिक के खेल के बावजूद शतरंज विश्व चैंपियनशिप के खिताब का फैसला अब टाईब्रेकर बाजियों के साथ होगा। अमेरिका के चैलेंजर फाबियानो करुआना और गत विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच लगातार 12 बाजियां ड्रॉ रही। शतरंज विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

लंदन में ‘साउंडप्रूफ ग्लास’ केबिन में खेला जा रहे इस मैच का फैसला अब रेपिड बाजियों के नतीजे से होगा और अगर फिर भी नतीजा नहीं निकलता है तो विजेता का फैसला करने के लिए सडन डेथ प्रारूप का सहारा लिया जा सकता है। छब्बीस साल के करूआना की नजरें बॉबी फिशर के बाद पहला अमेरिकी विश्व चैंपियन बनने पर टिकी हैं।

करुआना के खिलाफ हालांकि 27 साल के कार्लसन का पलड़ा भारी माना जा रहा है जो 19 साल की उम्र से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं और कम समय के मैचों में उन्हें काफी मजबूत माना जाता है। कार्लसन ने हालांकि सोमवार को 12वीं बाजी के दौरान करुआना को ड्रॉ की पेशकश करके कई कमेंटेटर को हैरान कर दिया जबकि विशेषज्ञों और कंप्यूटर प्रोग्राम का मानना था कि वह बेहतर स्थिति में थे।

टॅग्स :शतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!