लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप के 'कामसूत्र' लोगो पर विवाद, विश्वनाथन आनंद बोले- लेट नाइट शो न बन जाए खेल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 14:17 IST

वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप के लोगो को लेकर मजाकिया लहजे में पांच बार के विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने कहा कि ऐसा न हो कि अब चेस टेलिविजन पर लेट नाइट शो की तरह हो जाए।

Open in App

लंदन में अगले साल 11 से 30 नवंबर के बीच होने वाले वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप के ताजा जारी हुए लोगो को लेकर विवाद पैदा हो गया है। लोगो के सामने आते ही न केवल फैंस बल्कि कई ग्रैंडमास्टर्स भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। आलोचकों को मानना है कि यह लोगो चेस जैसे मानसिक खेल से ज्यादा कामासूत्र की याद दिला रहा है।

इस लोगो को लेकर मजाकिया लहजे में पांच बार के विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने कहा कि ऐसा न हो कि अब चेस टीवी पर लेट नाइट शो की तरह हो जाए। दरअसल, लोगो में दो शरीर एक-दूसरे से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं उनके बीच में शतरंज का बोर्ड रखा हुआ है। विश्वनाथन आनंद ने कहा, 'आखिरकार, ये एक पोजिशन हुआ जहां दिमाग को खेल पर सोच से ज्यादा कुछ और भी करना होगा। अगर आप इस पोजिशन में हैं तो आप खुद को सैंटा की 'गुड लिस्ट' का हिस्सा मानिए।'

ईएसपीएन के साथ इंटरव्यू में आनंद ने आगे कहा, 'एक शतरंज के खिलाड़ी के तौर पर मैं चाहता हूं बोर्ड 8x8 का रहे और पॉन (पैदल सैनिक) सबसे पीछे के खाने में न रहें। लोग चेस खेल के तौर पर देखते हैं। मुझे उम्मीद है कि कहीं ये लेट नाइट टीवी शो न बन जाए।' 

दूसरी ओर, अमेरिका की ग्रैंडमास्टर सुसान पोल्गर ने भी नए लोगो पर नाराजगी जाहिर की है। सुसान ने कहा, 'दुनिया की चेस खेलने वाली 50 फीसदी से ज्यादा की आबादी बच्चो की है। क्या आपको लगता है कि यह लोगो स्कूलों में दिखाया जा सकता है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप का यह विवादास्पद लोगो मॉस्को के एक स्टूडियो 'शुका डिजाइन' की उपज माना जा रहा है। विवाद के बाद आयोजकों ने बयान जारी कर कहा, 'हम चाहते थे कि मेजबान शहर की तरह हम ऐसा ही कुछ लोगो लाना चाहते थे जो विवादित हो और ट्रेंडी भी। आयोजक के तौर पर हम पिछले एक साल से इस पर काम कर रहे थे।'

टॅग्स :शतरंजवर्ल्ड चेस चेम्पियनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!