लाइव न्यूज़ :

कंधे में दर्द के कारण वुड तीसरे टेस्ट से बाहर

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:10 IST

Open in App

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए जिससे पहले से परेशानी का सामना कर रही मेजबान टीम को एक और झटका लगा।लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान वुड के कंधे में चोट लग गई थी। भारतीय टीम ने इस मैच को 151 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है।इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड दाहिने कंधे में दर्द के कारण भारत के खिलाफ ‘एलवी = इंश्योरेंस’ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं।’’उन्होंने बताया, ‘‘ वुड लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन चोटिल हो गए और बुधवार से ‘एमराल्ड हेडिंग्ले’ में खेलने के लिए फिट नहीं होंगे। वह लीड्स में टीम के साथ बने रहेंगे। वह इंग्लैंड की चिकित्सा टीम की निगरानी में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी की फिटनेस का आकलन टेस्ट मैच के आखिर में किया जाएगा।’’चोटिल सीनियर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी चोटिल हैं, जबकि हरफनमौला बेन स्टोक्स ने मानसिक कारणों से खेल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है।वुड ने लॉर्ड्स टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी और पांच विकेट चटकाए थे।ब्रॉड के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज साकिब महमूद को पदार्पण का मौका मिल सकता है। इस 24 वर्षीय गेंदबाज ने सात वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।टीम के पास तेज गेंदबाजी के लिए जेम्स एंडरसन, ओली रोबिन्सन और सैम कुरेन के अलावा क्रेग ओवरटन का भी विकल्प हैं।भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच यहां बुधवार से खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के सामने टीम इंडिया, हैरी ब्रुक के सामने बुमराह और अभिषेक-किशन देंगे आर्चर-राशिद को टक्कर

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!