लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में फंसे हैं भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, पत्नी ने कहा- वह ठीक हैं और भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है

By भाषा | Updated: May 7, 2020 21:41 IST

जर्मनी में फंसे भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की पत्नी ने कहा कि वह भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है और वह ठीक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद बुंदेसलीगा शतरंज खेलने जर्मनी गए थे और लॉकडाउन लग गया।आनंद की पत्नी ने बताया कि भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है और वह ठीक हैं।

चेन्नई। भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की पत्नी अरुणा और बेटा अखिल उनके जर्मनी से लौटने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वे समझते हैं कि सरकार उन लोगों को पहले ला सकती है जिन्हें ‘अधिक जरूरत’ है। आनंद बुंदेसलीगा शतरंज खेलने जर्मनी गए थे, लेकिन उनकी वापसी से पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लागू हो गया।

आनंद की पत्नी ने बताया कि भारतीय दूतावास लगातार उनके संपर्क में है और वह ठीक हैं। वह फिलहाल फ्रेंकफर्ट के पास हैं और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए आनलाइन कमेंट्री कर रहे थे जो बीच में ही रद्द हो गया।

अरुणा ने कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्दी वापिस आएंगे। वह ठीक हैं। भारतीय दूतावास उनसे संपर्क में है। पहले उड़ानें तो शुरू हों और ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पहले स्वदेश लौटने की अधिक जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेटे अखिल को उनकी कमी महसूस हो रही है। वह काफी कुछ कर रहे हैं, लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि बच्चा भी बहुत कुछ झेल रहा है।’’

देशभर में करीब 53 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 52952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 15266 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 35902 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!