लाइव न्यूज़ :

रेसिंग टीम इंडिया एएलएमएस में पदार्पण के साथ ली मान्स के लिए आमंत्रण हासिल किया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:54 IST

Open in App

दुबई, 15 फरवरी रेसिंग टीम इंडिया में दुबई में एशियाई ली मेन्स (एएलएमएस) के शुरुआती दो दौर में ठोस शुरुआत के साथ 24 घंटे के ली मेन्स रेस में प्रतिस्पर्धा का आमंत्रण हासिल करने वाली पहली अखिल भारतीय टीम बनने में सफल रही।

जेके टायर की समर्थन वाली ओआरईसीए 07 एलएमपी2 कार में नारायण कार्तिकेय, अर्जुन मैनी और नवीन राव की टीम ने चार घंटे की दो रेसों में शनिवार को रविवार को क्रमश: पांचवां और चौथा स्थान हासिल किया।

टीम की कार ने दमदार प्रदर्शन दिखाया लेकिन पेनल्टी के कारण उनकी नतीजा प्रभावित हुआ।

पहले रेस में टीम को कार की निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर चलाने के लिए उसे पांच अंक का पेनल्टी दी गयी जिससे वह पांचवें स्थान पर रही। दूसरे रेस में एक अन्य कार से टक्कर के कारण उन्हें रेस खत्म करने में अतिरिक्त समय लगा। जिससे शीर्ष तीन में रहने का उनका सपना पूरा नहीं हुआ।

एशियाई ली मेन्स को जीतने वाली टीम को 24 घंटे की रेस वाली ली मेन्स में सीधा प्रवेश मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Assembly Elections 2026: मतदान बूथों पर 'कमल' गायब? वीडियो शेयर कर BJP ने TMC पर मढ़ा धांधली का आरोप, जानें सच्चाई

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

क्रिकेटVIDEO: रियान पराग पर गिरेगी गाज! ड्रेसिंग रूम में नियमों की अनदेखी कर फंसे क्रिकेटर, भारी जुर्माने का खतरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!