लाइव न्यूज़ :

हम स्मृति को भविष्य का कप्तान के तौर पर देख रहे है: कोच पवार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:24 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 10 अक्टूबर भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पवार को भरोसा है कि कलात्मक बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगी क्योंकि उन्हें संभावित कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के निराशाजनक श्रृंखला के दौरान मंधाना का प्रदर्शन टीम के दूसरे बल्लेबाजों की तुलना में काफी बेहतर था। भारत ने इस दौरे पर बहु-प्रारूपीय श्रृंखला को 5-11 से गंवा दिया, जो एकदिवसीय, टेस्ट और टी20 श्रृंखला के समग्र नजीते पर आधारित था।

पवार ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की 14 रन से हार की बाद कहा, ‘‘ हम उसे कप्तान के तौर पर देख रहे है। वह निकट भविष्य में टीम की कमान संभालेंगी।

उन्होंने हालांकि साफ किया की वह कप्तानी में बदलाव के लिए कोई समयसीमा तय नहीं कर रहे है।

पच्चीस साल की मंधाना ने इस श्रृंखला के दौरान एक एकदिवसीय मैच में 86 रन की पारी खेलने के बाद ऐतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट में 127 रन बनाये थे। उन्होंने रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 रन बनाये।

मंधाना को संभावित कप्तान के तौर पर इसलिए देखा जा रहा है क्योंकि वह टीम की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की तरह है।

पवार ने टी20 टीम की उप-कप्तान की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वह टीम में कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है। टेस्ट में उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की, खासकर दुधिया रोशनी में वह अद्भुत था। हमें पता था कि वह अच्छी कप्तान साबित होंगी।’’

पवार इस बात से खुश हैं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम प्रबंधन युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को काफी मौके देने में सफल रहा।

भारतीय टीम के इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘आपको विश्व कप जीतने के लिए हर तरह की खिलाड़ी की जरूरत होती है।  हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां मिताली और झूलन किसी समय बाहर हो जाएंगे। हमने मेघना सिंह और रेणुका ठाकुर जैसे युवा गेंदबाजों को आजमाया हम अपने खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!