लाइव न्यूज़ :

आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे वाशिंगटन, टी20 में खेलना भी संदिग्ध

By भाषा | Updated: August 30, 2021 11:36 IST

Open in App

भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर 19 सिंतबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड दौरे में उनकी उंगली की लगी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस परीक्षण में नाकाम रहे।आईपीएल में वाशिंगटन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हैं। वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे लेकिन अभ्यास के तौर पर काउंटी मैच खेलते समय उनकी उंगली चोटिल हो गयी और फिर वह स्वदेश लौट आये थे। यह 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर और उपयोगी बल्लेबाज काउंटी टीम की तरफ से खेला था और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गये थे। आरसीबी ने बयान में कहा, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।’’उनकी जगह बंगाल क्रिकेटर आकाश दीप को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि वाशिंगटन ने कुछ दिन पहले बेंगलुरू में एनसीए में फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया था लेकिन वह इसमें असफल रहे थे। इससे उनका टी20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है जो आईपीएल के तुरंत बाद खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट60 मैच और 52 बार 200 प्लस स्कोर?, आईपीएल 2026 में टूट रहे आंकड़े, टीमों द्वारा बनाए गए सबसे अधिक 200+ रन

क्रिकेटVIDEO: सनराइजर्स हैदराबाद मुश्किल में! जीटी के मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटसाथी सुपर तो हर इंसान को सीखना चाहिए?, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज कर रहे मदद?, अर्शदीप सिंह ने कहा-बल्लेबाजों पर हावी होना लक्ष्य?

क्रिकेटसुपर 8 मुकाबले से भारत को लग सकता झटका?, लंगड़ाते और दर्द से कराह कर नेट से बाहर गए मोहम्मद सिराज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!