लाइव न्यूज़ :

वाडा ने भारत की नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी को किया छह महीने के लिए सस्पेंड

By भाषा | Updated: August 23, 2019 12:38 IST

National Dope Testing Laboratory: वाडा ने भारतीय डोपिंग कार्यक्रम को झटका देते हुए भारत की डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी को छह महीने के लिए सस्पेंड किया

Open in App
ठळक मुद्देवाडा ने भारत की राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) को छह महीने के लिये निलंबित कियानाडा खून, मूत्र के नमूने एकत्र कर सकता है, पर जांच वाडा की मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी से करानी होगी यदि एनडीटीएल कमियों को दुरुस्त कर लेता है तो 6 महीने बाद हो सकती है बहाली

नई दिल्ली, 23 अगस्त: भारत के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को करारा झटका देते हुए विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने भारत की राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) को छह महीने के लिये निलंबित कर दिया। इस लेबोरेटरी को 2008 में ही वाडा से मान्यता मिली थी। अब यहां पर नमूनों की जांच नहीं हो सकेगी और यह निलंबन 20 अगस्त से प्रभावी होगी।

तोक्यो ओलंपिक में अब एक साल से भी कम समय रह गया है और यह फैसला भारत के लिये काफी निराशाजनक है। नाडा खून और मूत्र के नमूने एकत्र कर सकता है लेकिन उसे भारत के बाहर वाडा की मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी से जांच करानी होगी।

वाडा ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘वाडा के दौरे के दौरान हमारी लेबोरेटरी को अंतरराष्ट्रीय मानकों (आईएसएल) के अनुरूप नहीं पाया गया और उसी वजह से यह निलंबन का फैसला लिया गया है।’’

वाडा की जांच में पाया गया कि एनडीटीएल का नमूनों के विश्लेषण का तरीका सही नहीं था। एनडीटीएल इस निलंबन के खिलाफ अगले 21 दिन में लुसाने स्थित खेल पंचाट में अपील कर सकती है।

वाडा ने क्यों किया नाडा के डोप टेस्ट लेबोरेटरी को निलंबित?

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि भारत दूसरे देशों (अमूमन थाईलैंड के बैंक\क स्थित वाडा लैब) में नमूने भेजने का अतिरिक्त खर्च वहन नहीं कर सकता। ऐसी आशंका है कि लागत बढ़ने से नमूनों की संख्या में भारी गिरावट आ जायेगी जिससे डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को झटका लगेगा।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा,‘‘यह भारत में ओलंपिक आंदोलन के लिये बड़ा झटका है जबकि ओलंपिक 11 महीने दूर है। भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ अतिरिक्त लागत वहन करने की स्थिति में नहीं है।’’

वाडा ने कहा कि उसके प्रयोगशाला विशेषज्ञ समूह (लैबईजी) ने इस साल मई में वाडा की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की थी।

वाडा ने कहा ,‘‘ यह प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।’’ इसमें आगे कहा गया,‘‘20 अगस्त 2019 से प्रभावी निलंबन के तहत एनडीटीएल डोपिंग निरोधक कार्रवाई नहीं कर सकता जिसमें मूत्र और रक्त के नमूनों का विश्लेषण शामिल है। इस निलंबन के दौरान नमूनों की जांच वाडा से मान्यता प्राप्त दूसरी लैब से करानी होगी।’’

कमियां दूर करने पर हट सकता है निलंबन

इसने कहा ,‘‘ यदि एनडीटीएल लैबईजी को संतुष्ट कर देता है कि उसने कमियों को दुरुस्त कर लिया है तो वह निलंबन की छह महीने की अवधि से पहले बहाली के लिये आवेदन कर सकता है।’’ वाडा ने यह भी कहा,‘‘लेकिन छह महीने की निलंबन अवधि समाप्त होने पर भी लैब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं बन पाती है तो वाडा अगले छह महीने और इसे निलंबित कर सकता है।’’

खेल मंत्रालय के लिये यह बड़ी पेचीदा स्थिति हो गई है जिसने बमुश्किल बीसीसीआई को नाडा के दायरे में आने के लिये तैयार किया था। डोपिंग निरोधक मसलों के विशेषज्ञ खेल मामलों के वकील पार्थ गोस्वामी ने कहा,‘‘खेल मंत्रालय और नाडा के लिये यह पेचीदा स्थिति है। वैसे जांच एशिया में ही किसी लैब में होगी लेकिन लागत पर असर पड़ेगा।’’

नाडा का इरादा तोक्यो ओलंपिक से पहले 5000 के करीब डोप टेस्ट करने का है। गोस्वामी ने कहा ,‘‘ नाडा को लागत वहन करनी होगी। यह बड़ी चिंताजनक स्थिति है।’’ 

टॅग्स :नाडाबीसीसीआईडोप टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!