लाइव न्यूज़ :

चेस: विश्वनाथन आनंद करेंगे ऑनलाइन नेशंस कप में भारत की अगुवाई

By भाषा | Updated: April 22, 2020 09:17 IST

Viswanathan Anand: दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद 5 से 10 मई के बीच होने वाली टीम प्रतियोगिता ऑनलाइन नेशंस कप में भारत की अगुवाई करेंगे, छह टीमें लेंगी हिस्सा

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन नेशंस कप में भारत, रूस, चीन समेत छह देश लेंगे हिस्सा180,000 डॉलर की इनामी राशि वाली इस ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता मे आनंद करेंग भारत की अगुवाई

चेन्नई: दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद पांच से दस मई के बीच होने वाली टीम प्रतियोगिता ऑनलाइन नेशंस कप में भारत की अगुवाई करेंगे। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम ने घोषणा की कि ऑनलाइन नेशन्स कप में छह टीमें भाग लेंगी।

फिडे ने अपनी वेबसाइट से कहा कि इस टूर्नामेंट में रूस, अमेरिका, यूरोप, चीन और भारत के अलावा शेष विश्व की टीम भी भाग लेगी। इसकी इनामी राशि 180,000 डॉलर है। संन्यास ले चुके दिग्गज गैरी कास्पारोव और व्लादीमीर क्रैमनिक क्रमश: यूरोप और भारतीय टीमों के कप्तान होंगे।

कभी इन दोनों के प्रतिद्वंद्वी रहे आनंद भारत की तरफ से पहले बोर्ड पर खेलेंगे। इसमें दुनिया के सभी शीर्ष खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। पहले चरण में छह टीमें डबल राउंड रोबिन में एक दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें दस मई को सुपर फाइनल में खेलेंगीं। 

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!