लाइव न्यूज़ :

ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए विजेंदर सिंह, अमेरिका में पेशेवर डेब्यू टला

By भाषा | Updated: March 25, 2019 16:12 IST

विजेंदर 10 मैचों के अपने पेशेवर करियर के दौरान अब तक अजेय रहे हैं और इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर वेल्टरवेट खिताब भी जीता। वह 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे।

Open in App

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का 12 अप्रैल को होने वाला अमेरिका में बहुप्रतीक्षित पेशेवर पदार्पण सोमवार को टल गया जब लास एंजिलिस में अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गए। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता 33 साल के विजेंदर को वेसिली लोमाचेनको-एंथोनी क्रोला अंडरकार्ड में स्टेपलस सेंटर में अमेरिका में पेशेवर पदार्पण करना था। यह आठ दौर का मुकाबला था जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी पर फैसला अब तक नहीं किया गया था। 

विजेंदर ने बताया, ‘‘शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान मैं चोटिल हो गया। मेरी बायीं आंखे में दो तरह के टांकें लगे हैं और डाक्टरों ने कहा है कि आगामी शुक्रवार को वे बाहरी टांकें हटा देंगे।’’ 

विजेंदर 10 मैचों के अपने पेशेवर करियर के दौरान अब तक अजेय रहे हैं और इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर वेल्टरवेट खिताब भी जीता। वह 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे।

विजेंदर ने कहा, ‘‘मैं जिस मुक्केबाज के साथ अभ्यास कर रहा था मुझे उसका नाम नहीं पता लेकिन मुझे उसकी कोहनी लगी। इस तरह की चीज के कारण पीछे हटना निराशाजनक है लेकिन मेरा विश्वास है कि भगवान जो करता है सही करता है। इसलिए मुझे यकीन है कि उसके पास मेरे लिए बेहतर योजना है।’’ 

यह पूछने पर कि क्या अमेरिका में उनके पदार्पण मुकाबले का नया कार्यक्रम तय कर लिया गया है, हरियाणा के इस मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मेरी चोट ठीक होने के बाद ही इसका पता चलेगा। इसमें कुछ समय लगेगा। मेरे ट्रेनर (फेडी रोच) उस लड़के से काफी नाराज थे, जिसने गलती से मुझे हिट किया। लेकिन यह जीवन का हिस्सा है और मैं निराश नहीं होता। क्योंकि इसके अलावा मैं यहां ट्रेनिंग का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं यहां अपना नाम बनाने को लेकर उत्साहित हूं।’’

टॅग्स :विजेंदर सिंहमुक्केबाजीबॉक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!