लाइव न्यूज़ :

विजेंदर की निगाहें अपने रिकार्ड को बढ़ाने पर, ‘बैटल ऑन शिप’ के लिये तैयार

By भाषा | Updated: March 18, 2021 15:20 IST

Open in App

पणजी, 18 मार्च भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह को पेशेवर बनने के बाद अभी तक किसी से भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है और शुक्रवार को जब वह यहां रूस के लंबी कद काठी के प्रतिद्वंद्वी आर्टीश लोपसान के खिलाफ ‘बैटल ऑन शिप’ में उतरेंगे तो वह अपने इस रिकार्ड को बढ़ाना चाहेंगे।

बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर को पेशेवर बनने के बाद अब तक एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है और उनका रिकाड 12-0 का है जिसमें आठ नाकआउट भी शामिल हैं।

पैंतीस साल का यह मुक्केबाज शुक्रवार को ‘मजेस्टिक प्राइड कैसिनो शिप’ में काफी समय बाद रिंग में प्रवेश करेगा। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला नवंबर 2019 में दुबई में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स एडामू के खिलाफ खेला था। उन्हें 26 साल के रूसी मुक्केबाज से कड़ी चुनौती की उम्मीद है क्योंकि बतौर पेशेवर मुक्केबाज उसका रिकार्ड भी शानदार है।

लोपसान छह फुट चार इंच लंबे हैं और पेशेवर मुक्केबाज के तौर पर उन्होंने पिछले छह मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की जिसमें से दो नाकआउट थी जबकि उन्हें एक में हार मिली और एक ड्रा रहा।

दोनों मुक्केबाज यहां ट्रेनिंग में जुटे हैं। विजेंदर ने बुधवार को साल्वाडोर-डू-मुंडो बाक्सिंग हॉल में मित्र और कोच जय भगवान के साथ ‘स्पारिंग’ (किसी दूसरे के साथ अभ्यास करना) की।

विजेंदर ने कहा, ‘‘वह लंबा है और मैं शुरू में धीरे धीरे आगे बढूंगा लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं उसे हरा दूंगा। लंबाई ही सबकुछ नहीं होती और मुक्केबाजी में आपको मजबूती और रणनीति की जरूरत होती है। मेरे पास अनुभव है और लोपसान अब भी इस लिहाज से बच्चा है। 19 मार्च के बाद भी मेरा रिकार्ड (नहीं हारने का) जारी रहेगा। प्रतिद्वंद्वी जितना मुश्किल हो, उसे हराने में उतना ही मजा आता है। ’’

इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ‘बुक माई शो’ और फैनकोड पर की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!