लाइव न्यूज़ :

वीनस विलियम्स शिकागो ओपन के पहले दौर में बाहर

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:09 IST

Open in App

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स डब्ल्यूटीए शिकागो ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में ताइवान की सीह सु वेई से सीधे सेटों में हार गयी।विश्व में 81वें रैंकिंग की सीह ने इस 41 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी को केवल 67 मिनट में 6-2, 6-3 से हराया। वीनस की यह इस सत्र में नौवीं हार है और वह विश्व रैंकिंग में 147वें स्थान पर खिसक गयी हैं।तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना भी अगले दौर में पहुंच गयी हैं। वह जब 5-7, 6-1, 2-0 से आगे चल रही थी तब उनकी फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी क्लारा बुरेल मैच से हट गयी थी। अन्य मैचों में क्रिस्टीना मलाडेनोविच ने जरीना डियास को 6-2, 7-6 (7/3) से हराया जबकि चेक गणराज्य की टेरेजा मार्टिनकोवा ने तीसरी वरीयता प्राप्त सोरेना क्रिस्टीया को 3-6, 6-3, 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वक्या ताइवान को हड़प जाएगा चीन ?

विश्वTaiwan: ताइपे में अज्ञात ने चाकू से हमला कर 3 लोगों की ली जान, संदिग्ध की इमारत से गिरकर मौत

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

विश्वताइवान की स्वतंत्रता बाहरी हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करेगा चीन, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए कुछ भी करेंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!