लाइव न्यूज़ :

US Open: इगा स्वियातेक ने पहली बार जीता यूएस ओपन का खिताब, ट्रॉफी के अंदर मिला सरप्राइज गिफ्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 11, 2022 11:49 IST

इगा स्वियातेक अमेरिकी ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली कनाडा की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी भी बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी कनाडा की इगा स्वियातेक ने पहली बार जीता यूएस ओपन का खिताब।इगा स्वियातेक ने ट्यूनीशिया की ओन्स जेबूर को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता।स्वियातेक ने इसी साल जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था, अब तक तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं।

न्यूयॉर्क: कनाडा की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने आर्थर ऐश स्टेडियम में ट्यूनीशिया की ओन्स जेबूर को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन का महिला एकल का खिताब जीत लिया। इसी के साथ यह खिताब जीतने वाली वह पोलैंड की पहली महिला बन गई हैं। पोलैंड की इस खिालाड़ी का 2022 का यह दूसरा बड़ा खिताब था। 

दुनिया की मौजूदा नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियातेक ने इसी साल जून में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। स्वियातेक का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब भी है। यूएस ओपन के फाइनल में स्वियातेक ने ओन्स जेबूर को 6-2, 7-6 (5) से मात दी। 

दिलचस्प बात ये है कि 2022 की शुरुआत में इगा स्वियातेक विश्व रैंकिंग में 9वें स्थान पर थीं। इसके बाद अप्रैल में वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने फरवरी से जुलाई के बीच तक लगातार 37 मैचों में जीत हासिल की। 21वीं सदी में यह लगातार सबसे ज्यादा जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। 2022 में इगा ने अभी तक 64 मैच खेले हैं और इसमें उन्हें 57 में जीत मिली है।

एंजेलिक कर्बर के बाद 21 साल की पोलैंड की इगा स्वियातेक के नाम सबसे कम उम्र में एक ही सत्र में दो ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। एंजेलिक कर्बर ने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन जीता था।

यूएस ओपन ट्रॉफी में इगा स्वियातेक के लिए था सरप्राइज

इगा स्वियातेक के लिए मजेदार बात ये भी रही कि यूएस ओपन के आयोजकों ने उनकी ट्रॉफी के अंदर सरप्राइज रखकर दिया।

दरअसल इगा को इटेलियन मिठाई तिरामिसू काफी पसंद है।  ऐसे में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिरी सवाल के बाद मॉडरेटर ने इगा स्वियातेक को बताया कि अगर आप ट्रॉफी को खोलती हैं तो उसके अंदर कुछ दिलचस्प हो सकता है। ऐसे में जब स्वियातेक खिलाड़ी ने ट्रॉफी खोला तो चौंक गईं। इसके अंदर तिरामिसू मिठाई रखा था, जिसे उन्होंने बाहर निकालकर मीडिया को भी दिखाया।

टॅग्स :यूएस ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम