लाइव न्यूज़ :

फिट होने पर अंतिम दो टेस्ट मैचों में ठाकुर की जगह लेंगे उमेश यादव

By भाषा | Updated: February 17, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी उमेश यादव अगर फिट घोषित कर दिये जाते हैं तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिये शार्दुल ठाकुर की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

भारतीय चयनकर्ताओं ने बुधवार को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिये टीम का चयन किया और 18 में से 17 खिलाड़ियों को इसमें बनाये रखा।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उमेश यादव अहमदाबाद में टीम से जुड़ेंगे और उनकी फिटनेस का आकलन होने के बाद वह शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे जिन्हें विजय हजारे ट्राफी में खेलने की अनुमति दे दी गयी है। ’’

उमेश आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। उनकी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बाद वह स्वदेश लौट आये थे।

एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के दौरान ही चोटिल हो गये थे और माना जा रहा है कि वह पांच दिन मैच के लिये अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं।

बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद स्टैंड बाइ खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया गया है। लेग स्पिनर राहुल चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत को स्टैंड बाई खिलाड़ियों में रखा गया है।

प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु मिथुन को भी विजय हजारे ट्राफी में खेलने के लिये कहा गया है।

चेन्नई में नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ रहे पांचों गेंदबाज अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार अहमदाबाद में यह भूमिका निभाएंगे।

तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से खेला जाएगा। यह दिन रात्रि टेस्ट होगा। चौथा और अंतिम टेस्ट मैच चार मार्च से शुरू होगा।

टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

स्टैंडबाई खिलाड़ी: केएस भरत, राहुल चाहर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'यह मेरी आखिरी रैली है, 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लौटूंगा': पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बोले PM मोदी

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्रिकेटसुपर ओवर में रिंकू सिंह ने मारे शॉट?, विजयी रन बनाने पर सांसद पत्नी प्रिया सरोज खुशी से उछल पड़ीं और केकेआर का झंडा लहराया, वीडियो

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!