लाइव न्यूज़ :

प्रज्जवलन समारोह के साथ ओलंपिक मशाल रिले का तोक्यो चरण आरंभ

By भाषा | Updated: July 9, 2021 10:33 IST

Open in App

तोक्यो , नौ जुलाई (एपी) ओलंपिक आयोजकों ने शुक्रवार को ओलंपिक मशाल के तोक्यो आगमन के साथ ही प्रज्जवलन समारोह का आयोजन किया।

इससे एक दिन पहले ही सरकार ने तोक्यो में कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी चूंकि डेल्टा वैरिएंट के मामलों की संख्या बढती जा रही है । इसी वजह से मशाल रिले राजधानी की सड़कों पर आयोजित नहीं की जा सकी । तोक्यो के तटवर्ती द्वीपों पर ही इसका आयोजन किया गया ।

रिले की शुरूआत से अब तक कई बार इसका रास्ता बदला गया, नया रास्ता बनाया गया और सार्वजनिक पार्कों में जनता से दूर इसका आयोजन किया गया ।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के लिये मशाल कैसे आयेगी ।

तोक्यो में स्टेडियमों में दर्शकों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है । विदेशी प्रशंसकों के आगमन पर पहले ही रोक लगी हुई है ।

ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा जबकि आपातकाल 12 जुलाई से 22 अगस्त के बीच लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!