लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः दीपक पूनिया के कोच की शर्मनाक हरकत, हार के बाद मैच रैफरी पर बोला हमला, लिया ये एक्शन

By अभिषेक पारीक | Updated: August 6, 2021 17:23 IST

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया के विदेशी कोच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त सजा सुनाई गई है। पूनिया के कोच मोराड गेड्रोव को टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान दीपक पूनिया के विदेशी कोच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त सजा सुनाई गई है। दीपक पूनिया के कोच मोराड गेड्रोव को रैफरी पर हमले के आरोप में टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। पूनिया के मैच हारने के बाद रैफरी से नाराज मोराड गेड्रोव रैफरी के कमरे में पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया के विदेशी कोच के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त सजा सुनाई गई है। पूनिया के कोच मोराड गेड्रोव को टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। आरोप है कि पूनिया के कोच ने मैच के बाद रैफरी पर हमला किया। बता दें कि पूनिया गुरुवार को कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन ने अंतिम 10 सेकेंड में उन्हें पटखनी देकर कांस्य अपने नाम किया। 

मैच के बाद मोराड गेड्रोव रैफरी के कमरे में पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद विश्व कुश्ती निकाय (FILA) की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) को इसके बारे में जानकारी दी गई। IOC की ओर से अनुशासनात्मक सुनवाई की गई, जिसमें भारतीय कुश्ती महासंघ को भी बुलाया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ ने इसके लिए माफी मांगी है। FILA को भारतीय ओलंपिक महासंघ ने बताया कि रूस के मोराड गेड्रोव को टोक्यो ओलंपिक से टर्मिनेट कर दिया गया है। हालांकि FILA ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

यह पहली घटना नहीं है जब मोराड ने ऐसी हरकत की है। पूर्व में भी उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया था। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले गेड्रोव ने साल 2004 में एथेंस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर दिया था। 

अब IOC ने उनकी मान्यता रद्द कर टोक्यो में भारतीय दल को लिखा है कि उन्हें तुरंत खेल गांव छोड़ने के लिए कहें। जिसके बाद अधिकारियों ने पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बता दें कि गुरुवार के मुकाबले में दीपक का रक्षण शानदार था लेकिन सैन मरिनो के पहलवान ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में भारतीय पहलवान का दायां पैर पकड़कर उन्हें गिराकर निर्णायक दो अंक हासिल किये। इससे पहले 22 साल का भारतीय पहलवान 2-1 से आगे चल रहा था। दीपक अच्छे ड्रा का फायदा उठाकर सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन अमेरिका के डेविड मौरिस टेलर से सेमीफाइनल में हार गये। उन्होंने इससे पहले नाइजीरिया के एकेरेकेमे एगियोमोर को तकनीकी श्रेष्ठता से और फिर क्वार्टरफाइनल में चीन के जुशेन लिन को 6-3 से हराया था। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020रेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!