लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष मोरी ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 12:42 IST

Open in App

तोक्यो, 12 फरवरी ) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बोलती हैं क्योंकि उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है। 83 साल के पूर्व प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ी है।

उन्होंने आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘‘ मैं आज से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’’

उम्मीद है कि बोर्ड उनके उत्तराधिकारी का चयन जल्द ही करेगा।

मोरी ने हालांकि बाद में अपने बयान पर खेद जताया था लेकिन टेलीविजन विशेषज्ञों, प्रायोजकों के दबाव और इसके खिलाफ चले ऑन-लाइन अभियान के बाद उन्होंने यह फैसला किया।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक मोरी ने 84 साल के साबुरो काबाबुची को अपना उत्तराधिकारी चुना है। काबाबुची पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और जापान में इस खेल के संचालन समिति के अध्यक्ष रहे है। उन्होंने 1964 ओलंपिक में जापान का प्रतिनिधित्व किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!