लाइव न्यूज़ :

तीन साल का ओलंपिक चक्र पेचीदा होगा : अभिनव बिंद्रा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:25 IST

Open in App

ओलंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने गुरूवार को कहा कि तीन साल का छोटा चक्र होने के कारण पेरिस ओलंपिक तक का सफर पेचीदा होगा । इस अनुभवी निशानेबाज ने हाल ही में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन की सराहना भी की । उन्होंने कहा ,‘‘ यह ऐतिहासिक प्रदर्शन था और हमने अब तक सबसे ज्यादा सात पदक जीते । शानदार जीत और दिल टूटने वाली हार के भी पल आये लेकिन खेल में यह सब होता है । हमारी लय बन गई है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगला ओलंपिक चक्र पेचीदा होगा क्योंकि यह तीन साल का ही है। आम तौर पर खिलाड़ी ओलंपिक के बाद एक साल आराम और रिकवरी करते हैं लेकिन इस बार उन्हें तुरंत लौटना होगा ।’’ वह ईएलएमएस स्पोटर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे । तोक्यो ओलंपिक कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित हाकर 2021 में हुए । इससे अब पेरिस ओलंपिक 2024 में तीन ही साल का समय रह गया है जिसमें क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट और कोटे भी कम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

स्वास्थ्यParis Agreement: पेरिस समझौते से भारतीयों को मिलेगा फायदा, हर साल गर्मी वाले 30 दिनों से मिलेगी राहत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!