लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन से जुड़े कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 20, 2021 09:55 IST

Open in App

मेलबर्न, 20 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन से जुड़े तीन अन्य लोगों को मेलबर्न में कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है। इस तरह से आठ फरवरी से शुरू होने वाले वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट से जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गयी है।

विक्टोरिया प्रांत की आपात सेवा मंत्री लिसा नेविले ने बुधवार को नये मामले मिलने की पुष्टि की।

कुल 10 नये मामले पाये जाने का मतलब है कि 72 खिलाड़ी कड़े लॉकडाउन में रहेंगे क्योंकि वे अबुधाबी, दोहा और लास एंजिल्स से मेलबर्न पहुंची तीन उड़ानों में संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आये थे।

आस्ट्रेलियाई ओपन के निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि 1200 से भी अधिक खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और टूर्नामेंट के अधिकारियों के 3200 परीक्षण किये गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह छठा दिन है और अभी तक संख्या बहुत कम है। अगर वे सक्रिय मामले हैं तो उन्हें सीधे होटल में पृथकवास पर भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!