लाइव न्यूज़ :

सड़क पर स्‍कूली बच्‍चों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, भारतीय खेल प्राधिकरण ने दिया ये बड़ा ऑफर

By भाषा | Updated: September 4, 2019 23:23 IST

स्‍कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रहे इन बच्‍चों ने न सिर्फ बड़े आराम से समरसॉल्‍ट किया बल्‍कि हैरान करने वाली बात ये भी है कि उनके कंधों पर उनका स्कूल बैग भी था।

Open in App

कोलकाता, चार सितंबर। स्कूल की पोशाक में पीठ पर बस्ता लादे रास्ते में समरसाल्ट करने वाले लड़के और लड़की को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के पूर्वी केंद्र में पूर्णकालिक प्रशिक्षु बनाया गया है। इन दोनों के समरसाल्ट से महान जिम्नास्ट नादिया कोमानेची भी प्रभावित हुई थी।

ग्यारह साल की जाशिका खान और 12 साल के मोहम्मद अजाजुद्दीन का समरसाल्ट और कार्टव्हीलिंग करते हुए वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जब कोमानेची ने ट्वीट किया, ‘‘यह शानदार है।’’

इसके एक हफ्ते के भीतर साइ के पूर्वी केंद्र ने बुधवार को दोनों को ट्रायल के लिए बुलाया। साइ के क्षेत्रीय निदेशक मनमीत सिंह ने पीटीआई को बताया, ‘‘वे नैसर्गिक जिम्नास्ट हैं। साइ को इनके जैसे बच्चों की जरूरत है जिनकी गंभीर रुचि हो और ऐसे लोगों की नहीं जिन्हें बाध्य करके लाया जाए। उनकी रुचि देखकर हमें काफी खुशी हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे हास्टल में रहेंगे। उन्हें अन्य लोगों की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी। क्वालीफाइड जिम्नास्टिक कोच उन्हें ट्रेनिंग देंगे। हम बीज बो रहे हैं और हम अपनी सफलता को लेकर आशांवित हैं।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!