लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए जाने वाले तीरंदाजों को कोविड-19 का दूसरा टीका भी लगा

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:35 IST

Open in App

पणजी, सात अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय तीरंदाजों को बुधवार को कोविड-19 का दूसरा टीका भी लग गया।

रिकर्व तीरंदाजों के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन कर रहे सेना खेल संस्थान (एएसआई) की पहल पर यहां सैन्य अस्पताल में सभी आठ सीनियर तीरंदाजों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को दूसरा टीका लगाया गया।

आठ तीरंदाजों में पुरुष वर्ग में अतनु दास, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और बी धीरज (रिजर्व) जबकि महिला वर्ग में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमोलिका बारी और मधु वेदवान (रिजर्व) शामिल हैं।

अतनु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीकाकरण की तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘दूसरा और अंतिम टीका भी लग गया है। सभी चीजों को सरल बनाने के लिए सेना खेल संस्थान का धन्यवाद।’’

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी और भारत के सबसे सीनियर तीरंदाज तरूणदीप राय ने भी टीकाकरण की तस्वीर साझा की।

भारतीय टीम 19 अप्रैल से गुआटेमाला सिटी में होने वाले विश्व कप चरण एक में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही है जो कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद सीनियर टीम का पहला टूर्नामेंट होगा।

सेना ने इससे पहले भारत के 35 शीर्ष रोइंग खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाया था जिसमें ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी कर रहे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई 6वीं फिफ्टी, 42 गेंदों में खेली 73 रनों की पारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!