लाइव न्यूज़ :

पृथकवास में टीम में बनी एकजुटता से भारत को अंतिम क्वालीफायर में लाभ मिल सकता है : दीपिका

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:21 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जून भारत की शीर्ष तीरंदाज दीपिका कुमारी का मानना है कि पेरिस में 10 दिन के पृथकवास के दौरान टीम के बीच आपसी समझ मजबूत हुई है जिसका तोक्यो ओलंपिक के लिये रविवार से शुरू होने वाले अंतिम क्वालीफायर में मदद मिलेगी।

विश्व में तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका पहले ही व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन इस बार उनके सामने अलग तरह की चुनौती है।

सबसे सीनियर तीरंदाज होने के कारण उन्हें अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होगा। टीम में कोमालिका बारी और अंकिता भक्त जैसी युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

दीपिका ने अंतिम क्वालीफायर से पूर्व पेरिस से पीटीआई से कहा, ‘‘आम तौर पर मैं अलग रहती हूं और जूनियर के साथ घुलने मिलने के लिये समय निकालती हूं लेकिन विची में पृथकवास के दौरान हमने अभ्यास के बाद कई घंटे साथ में बिताये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम गेम में पारदर्शिता होनी चाहिए और मुझे लगता है कि इससे (पृथकवास) हमें काफी मदद मिल रही है। मैं टीम के बीच तालमेल से खुश हूं। अब हम एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं। ’’

दीपिका ने कहा, ‘‘टीम की सबसे सीनियर सदस्य होने के कारण मेरी प्राथमिकता हर समय आत्मविश्वास में रहना है ताकि इससे मेरी साथियों का भी हौसला बढ़े। अच्छा प्रदर्शन करना है और करवाना भी है। यह मेरा काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!