लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर, विश्व तैराकी चैंपियनशिप मई 2022 तक स्थगित

By भाषा | Updated: May 4, 2020 16:28 IST

विश्व तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन इससे पहले 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक होना था लेकिन अब इसकी तारीख ओलंपिक की नई तारीखों से टकरा रही थी...

Open in App

ओलंपिक खेलों के स्थगित होने के बाद विश्व तैराकी चैंपियनशिप को भी एक साल के लिए स्थगित किया गया है और इसका आयोजन अब जापान के फुकुओका शहर में 13 से 29 मई 2022 के बीच किया जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) ने सोमवार को यह जानकारी दी। टोक्यो ओलंपिक के 2020 से 2021 तक स्थगित होने के बाद विश्व तैराकी चैंपियनशिप की तारीखों को भी एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

विश्व तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन इससे पहले 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक होना था लेकिन अब इसकी तारीख ओलंपिक की नई तारीखों से टकरा रही थी। नई तारीखों के अनुसार तोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 को शुरू होंगे। इसके बाद पैरालंपिक खेल होंगे जो 24 अगस्त से खेले जाएंगे। 

फिना के अध्यक्ष जूलियो मेगलियोन ने बयान में कहा, ‘‘संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा और उनका पक्ष जानने के बाद हमें इसमें कोई संदेश नहीं कि इस फैसले से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ संभावित हालात मिलेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अभूतपूर्व अनिश्चितता के समय फिना को उम्मीद है कि तारीखों की घोषणा से सभी संबंधित हितधारकों को योजना बनाने में सहायता मिलेगी।’’ विश्व चैंपियनशिप में गोताखोरी, ओपन वाटर तैराकी, लयबद्ध तैराकी और वाटर पोलो की स्पर्धाएं भी होती हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसटोक्यो ओलंपिक 2020तैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!