लाइव न्यूज़ :

स्टेन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:34 IST

Open in App

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही उनके शानदार क्रिकेट करियर का अंत हो गया जिसमें उन्होंने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी । स्टेन ने ट्विटर पर संन्यास की घोषणा की। इस 38 साल के तेज गेंदबाज ने अपने 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट, 125 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।स्टेन ने लिखा, ‘‘आज मैं औपचारिक रूप से उस खेल से संन्यास लेता हूं जिससे मैं सबसे अधिक प्यार करता हूं। सभी को धन्यवाद, परिवार से लेकर टीम के साथियों, पत्रकारों से लेकर प्रशंसकों तक, यह एक साथ शानदार सफर रहा।’’स्टेन ने संन्यास लेने की घोषणा करने वाले अपने पत्र में अमेरिका के रॉक बैंड ‘काउंटिंग क्रोज’ के गाने का जिक्र करते हुए अपनी भावनाओं को उजागर किया। इस तेज गेंदबाज ने लिखा, ‘‘यह ट्रेनिंग, मैच, यात्रा, जीत, हार, उपलब्धियों, थकान, खुशी और भाईचारे के 20 साल रहे। बताने के लिए काफी यादगार पल हैं। कई लोगों को धन्यवाद देना है। इसलिए इसे मैं विशेषज्ञों पर छोड़ देता हूं, मेरा पसंदीदा बैंड, काउंटिंग क्रोज।’’स्टेन ने 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: 25 गेंद, 63 रन, 5 चौके और 5 छक्के?, 41 रन देकर 1 विकेट, सुपर हीरो हार्दिक पंड्या, डेल स्टेन ने कहा-सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल किया

क्रिकेटधोनी और रोहित की तरह कूल सूर्यकुमार?, स्टेन ने कहा-दुनिया का हर खिलाड़ी ऐसा कप्तान चाहता...

क्रिकेटSA20, 2026: टॉप क्लास की गेंदबाजी और गेंद पर डंडा उड़ गया?, चौके-छक्के और विकेट नहीं लेंगे उथप्पा, स्टेन और मॉर्गन?

क्रिकेट38 साल के खिलाड़ी बाहर निकलने से कतराते हैं? तो 52वां शतक लगाते हैं विराट कोहली, डेल स्टेन बोले- सबसे अलग विकेटों के बीच दौड़, फ़ील्डिंग और डाइव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!