लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: वर्ल्ड रैकिंग में टॉप-5 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2018 07:29 IST

Sports Top Headlines: खेल की किन खबरों ने मंगलवार (7 अगस्त) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया-ए ने पहले अनाधिकृत टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका-ए को एक पारी और 30 रनों से हरा दिया। पहली पारी में 246 रनों पर आउट होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच के आखिरी दिन दूसरी पारी में 308 रनों पर सिमट गई। सिराज ने 73 रन देकर 5 विकेट झटके। सिराज ने साउथ अफ्रीका-ए की पहली पारी के दौरान भी 56 रन देकर 5 विकेट झटके थे। (पूरी खबर पढ़ें)

हॉकी रैकिंग: टॉप-5 में पहुंची भारतीय पुरुष टीम

चैम्पियंस ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हाकी टीम मंगलवार को जारी एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है तो वहीं महिलाओं की टीम भी एक स्थान का सुधार कर नौवें पायदान पर आ गयी है। भारतीय पुरूष टीम पिछले महीने नीदरलैंड में खेली गयी चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

9 साल के भारतीय मूल के चेस खिलाड़ी के समर्थन में इंग्लैंड

इंग्लैंड में भारतीय मूल के 9 साल के श्रेयष रॉयल को ब्रिटेन के अप्रवासन कानून के तहत बाहर करने के सरकारी फरमान पर विवाद छिड़ गया है। ब्रिटेन के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखे जा रहे श्रेयष अपने उम्र में वर्ल्ड रैकिंग में चौथे नंबर पर हैं। हालांकि, अब उन्हें ब्रिटेन छोड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके पिता का वर्क वीजा रिन्यू नहीं कराया जा सकता। (पूरी खबर पढ़ें)

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स से नाम लिया वापस

एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत की गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने 18 अगस्त से जकार्ता में शुरू हो रहे एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले लिया है। मीराबाई का एशियन गेम्स में भाग नहीं लेने की वजह उनका पीठ दर्द है। मीराबाई चानू का एशियन गेम्स में  भाग नहीं लेना भारत के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें इस इवेंट में गोल्ड मेडल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)

दूसरे टेस्ट में कोहली कर सकते हैं ये बड़े बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 31 रनों से हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। कोहली दूसरे टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन से दो खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स मैदान पर 9 अगस्त से खेला जाना है। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम