लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: बीसीसीआई अब आरटीआई के दायरे में! वॉर्न ने बताया स्टीव वॉ को स्वार्थी

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2018 13:29 IST

Sports top news today in hindi: खेल की कौन सी खबरें रहीं 1 अक्टूबर को सुर्खियों में और आज किन खबरों पर रहेगी नजर, जानिए...

Open in App

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आरटीआई के दायरे में लाने का रास्ता करीब-करीब साफ हो गया है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने इस संबंध में अपना रूख साफ कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर शेन वॉर्न की किताब रिलीज होने से पहले ही चर्चा में आ गई है। वॉर्न ने अपनी किताब में कई बातों का खुल कर जिक्र किया है, जिसे लेकर विवाद तय है। 

'आरटीआई के दायरे में काम करे बीसीसीआई'

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सोमवार को साफ किया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) के अंतर्गत काम करेगा और इसकी धाराओं के अंतर्गत देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होगा। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलू ने 37 पन्ने के आदेश में कहा, 'उच्चतम न्यायालय ने भी फिर से पुष्टि कर दी कि बीसीसीआई देश में क्रिकेट प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिये ‘स्वीकृत’ राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिसके पास इसका लगभग एकाधिपत्य है।' (पूरी खबर पढ़ें)

शेन वॉर्न ने अपनी किताब में स्टीव वॉ को बताया 'सबसे स्वार्थी खिलाड़ी'

विवादास्पद महान स्पिनर शेन वॉर्न ने इस हफ्ते आने वाली अपनी किताब ‘नो स्पिन’ में अजेय ऑस्ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूम में बिताये अपने समय के दौरान हुई घटनाओं पर कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं। बिना कोई गुरेज किये वॉर्न ने लिखा है कि उन्हें स्टीव वॉ ‘सबसे ज्यादा स्वार्थी’ लगते हैं और ‘बैगी ग्रीन’ कैप के प्रति अंधभक्ति दिखाने से उन्हें चिढ़ होती है। इस किताब के कुछ अंश ‘द टाइम्स’ अखबार में छपे हैं जिसमें इन दावों और खुलासों के बारे में बताया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति ने एशिया कप में लचर प्रदर्शन के बाद अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को टीम में वापस बुलाया है। 37 साल के हफीज पिछले हफ्ते घोषित शुरुआती 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और फिर बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के बाद पाकिस्तान ने इस सलामी बल्लेबाज को टीम में जगह दी है। पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहा। (पूरी खबर पढ़ें)

मोहम्मद मुश्ताक अहमद चुने गये हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष

मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। हॉकी इंडिया की 8वीं सलाना बैठक और सोमवार को हुए चुनाव के बाद यह फैसला हुआ। वहीं, मणिपुर हॉकी के ग्यानेंद्रो निनगोमबैम सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जबकि हॉकी जम्मू और कश्मीर और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह वाइस प्रेसिडेंट होंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

मोहम्मद आमिर खेलेंगे अब घरेलू क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को टीम में नहीं चुना। मोहम्मद आमिर के एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर रखा गया। टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद आमिर ने अपनी खोई हुई फॉर्म और लय को हासिल करने के लिए अब घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

करुण नायर पर एमएसके प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी

करुण नायर को इंग्लैंड में एक भी मैच नहीं दिया गया था और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैचों के लिये चुनी टीम से उन्हें शामिल नहीं करने के फैसले से लोग काफी नाराज हैं लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सोमवार को कहा कि इस खिलाड़ी को इस निर्णय के कारणों के बारे में बता दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :बीसीसीआईशेन वॉर्नस्टीव वॉमोहम्मद मुश्ताक अहमदकरुण नायरभारत Vs वेस्टइंडीज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!